LIC को लेकर अब पूरी जानकारी आई सामने, प्राइस बैंड 902 से 949 रुपये
नई दिल्ली। LIC IPO सरकार के विनिवेश लक्ष्य का भाग है। बताया जा रहा है कि इसके आने की उम्मीद 31 मार्च 2022 तक जताई जा रही थी। लेकिन Russia-Ukraine War के कारण बदले वैश्विक हालातों के बीच इसकी तारीख को आगे बढ़ाना पड़ा था। एलआईसी के IPO को लेकर अब पूरी जानकारी सामने आई …
नई दिल्ली। LIC IPO सरकार के विनिवेश लक्ष्य का भाग है। बताया जा रहा है कि इसके आने की उम्मीद 31 मार्च 2022 तक जताई जा रही थी। लेकिन Russia-Ukraine War के कारण बदले वैश्विक हालातों के बीच इसकी तारीख को आगे बढ़ाना पड़ा था।
एलआईसी के IPO को लेकर अब पूरी जानकारी सामने आई है। अब रिटेल निवेशकों के लिए आईपीओ 4 मई को खुलेगा और 9 मई को close हो जाएगा।
एंकर निवेशकों के लिए यह मेगा आईपीओ 2 मई को खुलेगा.LIC के IPO के लिए प्राइस बैंड (Price Band) के 902 रुपये से 949 रुपये तय किया गया है. जबकि 15 शेयरों का एक लॉट होगा. सूत्रों ने बिजनेस टुडे को इसकी पुष्टि की है. अंतिम रूप देने के लिए आज भारतीय जीवन बीमा बोर्ड की एक अहम बैठक सम्पन्न हुई।
