बनबसा: माईती ने मुंबई से नाबालिग को किया रेस्क्यू
बनबसा, अमृत विचार। नेपाल की स्वयंसेवी संस्था माईती ने मुंबई से 14 वर्षीय नाबालिग को रेस्क्यू कर गलत हाथों में जाने से बचाया लिया है। जानकारी के अनुसार गत माह नेपाल के राउत हट जिले की रहने वाली नाबालिग के परिजनों ने नेपाल पुलिस में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। नेपाल पुलिस ने नाबालिग के …
बनबसा, अमृत विचार। नेपाल की स्वयंसेवी संस्था माईती ने मुंबई से 14 वर्षीय नाबालिग को रेस्क्यू कर गलत हाथों में जाने से बचाया लिया है। जानकारी के अनुसार गत माह नेपाल के राउत हट जिले की रहने वाली नाबालिग के परिजनों ने नेपाल पुलिस में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। नेपाल पुलिस ने नाबालिग के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
काफी हाथ-पांव मारने के बाद भी नेपाल पुलिस नाबालिग का पता लगाने में नाकामयाब रही। इस बीच नाबालिग के परिजनों ने माईती नेपाल की सदस्य महेश्वरी भटृ से संपर्क किया। इसके बाद महेश्वरी ने भारत में मानव तस्करी के क्षेत्र में कार्य करने वाले एनजीओ और पुलिस से संपर्क किया।
उनके सामूहिक प्रयास रंग लाये और दो सप्ताह बाद नाबालिग को मुंबई से सकुशल बरामद कर लिया गया। संस्था की सदस्य महेश्वरी भटृ ने बताया कि नाबालिग की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन उसे संस्था में रखकर चिकित्सकों से उपचार के बाद उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया जायेगा।
