खटीमा: खटीमा में प्रतिबंधित मांस के साथ पांच गिरफ्तार
खटीमा, अमृत विचार। पुलिस ने एक घर में छापा मारकर प्रतिबंधित मांस के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गौ वंशीय संरक्षण अधिनियम में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इनमें कुछ आरोपी यूपी के पीलीभीत जिले के भी हैं। कोतवाली पुलिस के अनुसार बुधवार की सुबह बाजार पुलिस चौकी …
खटीमा, अमृत विचार। पुलिस ने एक घर में छापा मारकर प्रतिबंधित मांस के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गौ वंशीय संरक्षण अधिनियम में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इनमें कुछ आरोपी यूपी के पीलीभीत जिले के भी हैं।
कोतवाली पुलिस के अनुसार बुधवार की सुबह बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई होशियार सिंह ने पुलिस टीम के साथ वार्ड संख्या 4 इस्लामनगर के एक घर में मुखबिर की सूचना पर छापा मारा। पुलिस टीम को देखकर पांच आरोपियों ने मांस काटने के औजारों के साथ भागने का प्रयास किया। सुबह करीब 5.15 बजे मारे गए छापे के दौरान आरोपी घर के आंगन में चटाई पर जानवर का मांस काटते मिले।
इनमें वार्ड संख्या 4 निवासी आरोपी गुडडू, पीलीभीत के भिखारीपुर थाना सुनगढ़ी व हाल निवासी वार्ड संख्या 4 इस्लामनगर आरोपी जाकिर, पीलीभीत के शेरपुर पूरनपुर व हाल निवासी वार्ड 2 इस्लामनगर आरोपी युनुस कुरैशी,वार्ड संख्या दो इस्लामनगर निवासी आरोपी यासीन, आरोपी नदीम को गिरफ्तार किया।
मौके से प्रतिबंधित पशु का कटा सिर मय सींग व खाल, 80 किलोग्राम मांस, लीवर, फेफड़ा, आधा दर्जन छोटी बड़ी छुरी, एक तराजू आदि बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गौ वंशीय संरक्षण अधिनियम में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस टीम में बाजार चौकी इंचार्ज एसआई सिंह के साथ शाहनवाज अंसारी, संतोष प्रसाद आदि शामिल रहे
