काशीपुर: घर में घुसकर कर विधवा से दुष्कर्म का प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर घर में घुसकर उसकी विधवा पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने तथा विरोध करने पर चाकू से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को …

काशीपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर घर में घुसकर उसकी विधवा पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने तथा विरोध करने पर चाकू से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।

काशीपुर निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 26 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे उसकी मानसिक रूप से कमजोर विधवा पुत्री घर के कमरे में सोई हुई थी। तभी मोहल्ला अल्ली खां निवासी मोसिन उसके घर में जबरदस्ती घुस आया और उसकी विधवा पुत्री की गर्दन पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। पुत्री के शोर मचाने पर पड़ोस में रहने वाले लोगों ने उसकी पुत्री को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया।

दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पुत्री को चाकू मारकर घायल भी कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

संबंधित समाचार