बरेली: मस्जिदों में जुमा-तुल-विदा की नमाज का वक्त तय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। दरगाह आला हजरत के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा कादरी (अहसन मियां) ने कहा कि माहे रमजान का आखिरी जुमा जुमा तुल विदा कहलाता है। यह रमजान के विदा होने का पैगाम है। अब जो रमजान के आखिरी लम्हें बचे हैं, उनको गनीमत जान कर उनकी कद्र करें। उन्होंने अपील करते हुए कहा …

अमृत विचार, बरेली। दरगाह आला हजरत के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा कादरी (अहसन मियां) ने कहा कि माहे रमजान का आखिरी जुमा जुमा तुल विदा कहलाता है। यह रमजान के विदा होने का पैगाम है। अब जो रमजान के आखिरी लम्हें बचे हैं, उनको गनीमत जान कर उनकी कद्र करें। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी लोग जुमा-तुल-विदा और ईद-उल-फितर के त्योहार को अमन-ओ-सुकून के साथ मनाएं।

मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि शहर भर की सभी प्रमुख दरगाहों, खानकाहों व मस्जिदों के इन्तेजामिया कमेटी ने जुमा-तुल-विदा की नमाज का वक्त तय कर दिया है। मुख्य नमाज किला की जामा मस्जिद में 1.30 बजे अदा की जाएगी। कुतुबखाना की सुनहरी मस्जिद में 12.40, चौकी चौराहा व जसोली पीराशाह मस्जिद में 12.45, दरगाह आला हजरत स्थित रजा मस्जिद, खानकाह-ए-नियाजिया, काकर टोला की नूरानी मस्जिद में 3.30 बजे नमाज अदा की जाएगी।

दरगाह शाह शराफत अली मियां, बाजार संदल खान की दरगाह वली मियां,आजम नगर की हरी मस्जिद, कोतवाली की मोती मस्जिद, बांसमण्डी की जन्नतुल फिरदौस मस्जिद, शाहमतगंज की मस्जिद हबीबशाह में 1.00, गुलाब नगर की दरगाह बशीर मियां, नगर निगम वाली मस्जिद, कांकर टोला की छह मीनारा मस्जिद, कुमार टाकीज की हाते वाली मस्जिद, आजम नगर की जामुन वाली मस्जिद, कटी कुईया की पतंग शाह मस्जिद में 1.30, कचहरी वाली मस्जिद में 1.40, दरगाह शाहदाना वली मस्जिद, बिहारीपुर की मस्जिद बीबी जी,घेर जाफ़र खान की मिर्जाई मस्जिद, मलूकपुर की मुफ्ती-ए आजम मस्जिद, करोलान की आला हजरत मस्जिद, बांसमण्डी गरीब नवाज, सैलानी की हबीबिया मस्जिद में 2.00, सिविल लाइंस की नौमहला मस्जिद में 2.30, कटरा मानराय की यतीमखाना मस्जिद में 3.15 बजे जुमा-तुल-विदा की नमाज अदा की जाएगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: स्मार्ट सिटी की चमक बढ़ा रही नाक और गले का संक्रमण

संबंधित समाचार