बहराइच: सामाजिक न्याय संकल्प दिवस के रूप में मानाया अनुप्रिया का जन्मदिन, केक काटकर लोगों को बांटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल का गुरुवार को जन्मदिन है। जन्मदिन मौके पर कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किया। अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का जन्मदिवस गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए …

बहराइच। अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल का गुरुवार को जन्मदिन है। जन्मदिन मौके पर कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किया।

अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का जन्मदिवस गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा में मरीजों को फल वितरण किया। नगर के अपना दल एस के कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल रामस्वरूप अग्रवाल के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा पहुंचा। यहां पर अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के जन्मदिवस को सामाजिक न्याय संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए मरीजों को फल वितरित किया गया तथा पार्टी कार्यालय पर केक काटकर जन्म दिवस मनाया गया।

सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर सौरभ वर्मा ,रामस्वरूप अग्रवाल, चमन चौरसिया, सभासद श्याम बिहारी अग्रवाल, शिवेन्द्र अग्रवाल, प्रदीप शर्मा सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर चंद्रभान सहित व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

पढ़ें-बहराइच: तीन दुकानों का ताला तोड़कर चोरों ने किया लाखों का माल पार, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार