काशीपुर: रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, ड्राइवर हिरासत में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल ले जाते समय घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर बस को कब्जे में ले लिया …

काशीपुर, अमृत विचार। रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल ले जाते समय घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर बस को कब्जे में ले लिया है।

कचनाल गुंसाई हिम्मतपुर निवासी मंजीत सिंह (55) पुत्र कपिल देव सिंह आईटीआई थाने के पास बाबा साइकिल स्टोर नाम से दुकान चलाते थे। गुरुवार की शाम करीब चार बजे वह साइकिल पर सवार होकर पशुओं के लिए चारा लेने जा रहे थे। बाजपुर रोड बहला पुल के पास हरिद्वार ग्रामीण रोडवेज डिपो की बस ने उन्हे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायल को सरकारी अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के दो पुत्र अंजय सिंह, रंजन, पुत्री निशा है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई टेंपो चलाता है। मृतक मूलरूप से बिहार का रहना वाला था। वह करीब चालीस वर्ष पूर्व काशीपुर आकर बस गए थे।

संबंधित समाचार