अल्मोड़ा में 275 व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन हुए रद्द, 471 व्यापारियों के खिलाफ अर्थदंड की कार्रवाई
अल्मोड़ा, अमृत विचार। नियमों का पालन ना करने पर अल्मोड़ा जिले में राज्य कर विभाग द्वारा 275 व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिए हैं। जबकि 471 व्यापारियों के खिलाफ केंद्र और राज्य जीएसटी के अंतर्गत अर्थदंड की कार्रवाई की गई है। नियम के तहत सभी से अर्थदंड की राशि वसूली जा रही है। अल्मोड़ा जिले …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। नियमों का पालन ना करने पर अल्मोड़ा जिले में राज्य कर विभाग द्वारा 275 व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिए हैं। जबकि 471 व्यापारियों के खिलाफ केंद्र और राज्य जीएसटी के अंतर्गत अर्थदंड की कार्रवाई की गई है। नियम के तहत सभी से अर्थदंड की राशि वसूली जा रही है।
अल्मोड़ा जिले की बात करें तो यहां 2615 व्यापारी राज्य जीएसटी और 2131 केंद्र जीएसटी के अंतर्गत पंजीकृत हैं। राज्य कर विभाग के अनुसार जीएसटी के दायरे में न आने वाले और जिन्होंने नियमों का पालन नहीं किया ऐसे 275 व्यापारियों के पंजीकरण रद्द कर दिए है। इसके अलावा अप्रैल में विलंब से या गलत विवरण जमा करने वाले व्यापारियों को चिन्हित करते हुए केंद्र और राज्य जीएसटी के अधिनियम के तहत अलग-अलग अर्थदंड की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। विभाग से मिली जानकारी अनुसार 471 नोटिस जारी कर 1 करोड़ 86 लाख से अधिक की राशि जमा करवाई गई है।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सभी व्यापारियों से नियमानुसार प्रारूप में बिल जारी करने को कहा गया है। नियमों के तहत कार्य करने वाले व्यापारियों को राज्य विभाग पूरा सहयोग करेगा। बताया गया है कि कर चोरी में लिप्त पाए जाने वाले सभी व्यापारियों को अर्थदंड की कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
अल्मोड़ा जिले में 275 व्यापारियों का पंजीकरण रद्द किया गया है। नियमानुसार काम करने वाले व्यापारियों को राज्य कर विभाग पूरा सहयोग करेगा। लेकिन कर चोरी में लिप्त पाए जाने पर कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। – नितिन कुमार, राज्य कर अधिकारी, अल्मोड़ा
