यूपी के लखीमपुर का शातिर रियाज हल्द्वानी में करता था ताबड़तोड़ चोरियां, अब हुआ गिरफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी को पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के अपराधियों ने अपना नया ठिकाना बना लिया है। यही वजह है कि पिछले कुछ समय से शहर के विभिन्न स्थानों में चोरी की घटनाओं और नशे के सौदागरों की पहचान यूपी के बदमाशों के रूप में हो रही है। आज एसपी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी को पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के अपराधियों ने अपना नया ठिकाना बना लिया है। यही वजह है कि पिछले कुछ समय से शहर के विभिन्न स्थानों में चोरी की घटनाओं और नशे के सौदागरों की पहचान यूपी के बदमाशों के रूप में हो रही है।
आज एसपी सिटी हरबंस सिंह ने मुखानी क्षेत्र में हुई चोरी की घटना में संलिप्त लखीमपुर के मोहल्ला हिदायतनगर निवासी 22 साल के बदमाश को बेनकाब किया। एसपी सिटी ने बताया कि मुखानी क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही थीं। ऐसे में 200 सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के आधार पर पुलिस टीमें जांच में जुट गईं।
चोरी के मामलों में पहले यूपी के ही मोहम्मद एहसान और मोहम्मद आसिफ को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तीसरे आरोपी लखीमपुर के मोहम्मद रियाज को हल्द्वानी के पंचायत घर तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से एक मांग टीका, एक मंगलसूत्र और तीन सोने की चेन बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी मोहम्मद रियाज के खिलाफ यूपी में चोरी के छह मुकदमे पंजीकृत हैं। मुठभेड़ के दौरान आरोपी रियाज के पैर में गोली भी लग चुकी है जिसके कारण वह लंगड़ाके चलता है।
