नैनीताल: पंत पार्क में फड़ लगाने को महिलाओं में हुई जमकर हाथापाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। मल्लीताल क्षेत्र स्थित पंत पार्क में फड़ लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला बढ़ने लगा और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इस दौरान दो महिलाओं ने एक-दूसरे से मारपीट शुरू कर दी। इस कारण स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों का भी जमावड़ा लग गया। सूचना पर पहुंची …

नैनीताल, अमृत विचार। मल्लीताल क्षेत्र स्थित पंत पार्क में फड़ लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला बढ़ने लगा और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इस दौरान दो महिलाओं ने एक-दूसरे से मारपीट शुरू कर दी। इस कारण स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों का भी जमावड़ा लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।

पंत पार्क में फड़ लगाने को लेकर भिड़तीं महिलाएं, पास खड़ी पुलिस।

बता दें कि पंत पार्क क्षेत्र में अतिक्रमण एवं अस्थायी फड़-खोखे लगाया जाना प्रतिबंधित है। हालांकि नगर पालिका की ओर से जारी की गई सूची के आधार पर कोर्ट ने स्थानीय लोगों को तय जगह पर फिलहाल फड़ लगाने की अनुमति दी है। लेकिन यहां बाहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अतिक्रमण ही नहीं किया है बल्कि अराजकता का भी अड्डा बना दिया है।

शनिवार को फड़ लगाने की जगह को लेकर दो महिलाओं में विवाद हो गया जिससे क्षेत्र में हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शांति भंग करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की।

संबंधित समाचार