नैनीताल: मनोरा रेंज में फिर धधकी आग, एक हेक्टेयर से ज्यादा जंगल जला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल के जंगलों में आग लगने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। शुक्रवार देर रात से नगर से सटे मनोरा रेंज के जंगलों में आग धधक गई। जंगल में पिरूल होने की वजह से आग तेजी से फैलती चली गई और लगभग एक हेक्टेयर से ज्यादा जंगल जलकर नष्ट हो गया। शनिवार …

नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल के जंगलों में आग लगने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। शुक्रवार देर रात से नगर से सटे मनोरा रेंज के जंगलों में आग धधक गई। जंगल में पिरूल होने की वजह से आग तेजी से फैलती चली गई और लगभग एक हेक्टेयर से ज्यादा जंगल जलकर नष्ट हो गया।

शनिवार दोपहर को वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। रेंजर बीएस मेहता ने बताया कि नलैना कंपाउंड-14 में अराजक तत्वों ने जंगल में आग लगा दी थी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वनों में आग लगाने वालों की जानकारी यदि किसी को मिले तो वन विभाग को तत्काल सूचना दें। साथ ही वनों को आग से बचाने के लिए आगे आएं। ता दें कि इस फायर सीजन में अभी तक नैनीताल डिवीजन में 15 हेक्टेयर से ज्यादा जंगल जलकर नष्ट हो चुका है।

संबंधित समाचार