शान्तिपुरी: नगला बाईपास में शव मिलने से हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शान्तिपुरी, अमृत विचार। नगला बाईपास हाइवे के किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान नन्द गिरी निवासी धारचूला के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक मृतक पशुपालन विभाग का कर्मचारी है। मृतक का बेटा देहरादून एसडीआरएफ में तैनात है। पन्तनगर थाना क्षेत्र के नगला बाईपास …

शान्तिपुरी, अमृत विचार। नगला बाईपास हाइवे के किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान नन्द गिरी निवासी धारचूला के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक मृतक पशुपालन विभाग का कर्मचारी है। मृतक का बेटा देहरादून एसडीआरएफ में तैनात है।

पन्तनगर थाना क्षेत्र के नगला बाईपास किच्छा हाइवे के किनारे 53 वर्षीय सख्स का शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तलाशी के दौरान मृतक के जेब से एक पेन कार्ड मिला, जिसमे उसका नाम गंगा गिरी पुत्र नैन गिरी निवासी धारचूला लिखा है। मृतक की जेब से एक बिजली का बिल व कुछ नगदी भी मिली है।

पुलिस ने सभी समान को सील करते हुए परिजनों की घटना की जानकारी दे दी गई है। आशंका जताई जा रही है मृतक किसी वाहन की चपेट में आया होगा। जिससे उनकी मौत हुई है। मृतक का बेटा देहरादून में एसडीआरएएफ में तैनात है। पन्तनगर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि मृतक धारचूला में पशु पालन विभाग में काम करता था। परिजनो को मामले की जानकारी दे दी गई है।

संबंधित समाचार