राज्य की सीमा को लेकर सरकार का रुख स्पष्ट- मुख्यमंत्री बोम्मई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि राज्य की सीमाओं को लेकर सरकार का रुख बहुत स्पष्ट है तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में जमीन छोड़ने का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता। श्री बोम्मई ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में स्पष्ट किया कि राज्य की सीमा पर जगह छोड़ने का कोई सवाल ही नहीं …

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि राज्य की सीमाओं को लेकर सरकार का रुख बहुत स्पष्ट है तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में जमीन छोड़ने का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता। श्री बोम्मई ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में स्पष्ट किया कि राज्य की सीमा पर जगह छोड़ने का कोई सवाल ही नहीं है।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में राजनीतिक लोग दुविधा में हैं। इसके लिए राज्य सीमावर्ती भाषाओं को लेकर विवाद कर रहे है। महाराष्ट्र में कई कन्नड़ भाषी क्षेत्र हैं। सरकार इस पर कार्रवाई करने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र के नेताओं से नाहक किसी विवाद को नहीं पैदा करने और राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर उठकर काम करने की अपील की।

ये भी पढ़ें- अशोक गहलोत ने अनुकंपा नियुक्ति के 62 प्रकरणों में दी शिथिलता

संबंधित समाचार