हल्द्वानी: हज यात्रा के लिए 65 वर्ष से अधिक बुजुर्गों पर लगा प्रतिबंध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पिरान कलियर हज हाउस में कुर्रा अंदाजी (लॉटरी) के माध्यम से 485 हाजियों का चयन किया गया है। हज यात्रा पर जाने के लिए प्रदेशभर से 707 हाजियों ने आवेदन किया था। ऐसे में जिनका चयन हुआ है, उन्हें एक हफ्ते के भीतर हज शुल्क जमा कराना होगा। इधर, 65 वर्ष से …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पिरान कलियर हज हाउस में कुर्रा अंदाजी (लॉटरी) के माध्यम से 485 हाजियों का चयन किया गया है। हज यात्रा पर जाने के लिए प्रदेशभर से 707 हाजियों ने आवेदन किया था। ऐसे में जिनका चयन हुआ है, उन्हें एक हफ्ते के भीतर हज शुल्क जमा कराना होगा। इधर, 65 वर्ष से अधिक आजमीन पर रोक लगा दी गई है।

पिरान कलियर हज हाउस की ओर आयोजित कार्यक्रम में विधायक व आवेदककर्ता मौजूद रहे। हज कमेटी के सदस्य शरीफ मलिक ने बताया कि 707 आजमीने हज आवेदकों में से 485 का कुर्रा अंदाजी (लॉटरी) के माध्यम से चयन किया गया है। बाकी 222 आवेदकों को वेटिंग सूची में रखा गया है।

उन्होंने बताया कि हरिद्वार से 227, उधमसिंह नगर से 130, देहरादून से 72, नैनीताल से 42, पौड़ी से 8, अल्मोड़ा से 3, टिहरी से 2 और पिथौरागढ़ से 1 आवेदकों के नाम हज 2022 के लिए चयनित हो गए हैं। जिन्हें हफ्तेभर में हज शुल्क देना होगा। वहीं उन्होंने बताया कि 65 वर्ष से अधिक व्यक्ति के हज यात्रा पर रोक लगा दी गई है। साउदी से आए निर्देशों के चलते यह निर्णय लिया गया है।

संबंधित समाचार