जसपुर: अपहरण, मारपीट कर 18 हजार लूटे
जसपुर, अमृत विचार। एक युवक ने तीन लोगों पर रात्रि के दौरान फोन कर के घर से बुला कर अपहरण व मारपीट कर 18 हजार रुपए लूटने का आरोप लगाया है । पुलिस ने इस मामले तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मोहल्ला नई बस्ती निकट सुनहरी मस्जिद निवासी साकिब ने कोतवाली में …
जसपुर, अमृत विचार। एक युवक ने तीन लोगों पर रात्रि के दौरान फोन कर के घर से बुला कर अपहरण व मारपीट कर 18 हजार रुपए लूटने का आरोप लगाया है । पुलिस ने इस मामले तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला नई बस्ती निकट सुनहरी मस्जिद निवासी साकिब ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि 21 अप्रैल की रात्रि 2 बजे उसके मोबाइल पर कॉल आई की उसे एक प्लॉट में मिट्टी भरान करने का ठेका दिलाना है। वह इसी समय पुराने पिक्चर हॉल पर आ जाए। इस पर वह पुराने पिक्चर हॉल पर चला गया। फोन करने वाले मोहल्ला नई बस्ती मुईद्दीन उर्फ मजनू, ग्राम राजपुर निवासी फहीम व निकट ठाकुर मंदिर जसपुर निवासी हिमांशु समेत तीनों ने उसे जबरदस्ती खींचकर अपनी कार में डाल लिया और उसे जंगल में ले गए।
तीनों लोगों ने बेरहमी से लाठी-डंडों से मारा पीटा जिससे वह बेहोश हो गया। उसके शरीर में गंभीर चोटें आईं। आरोपी उसे मरा समझकर उसकी जेब से 18 हजार रुपये निकालकर सूत मिल के पास छोड़कर चले गए। होश आने पर वह सूत मिल पुलिस चौकी पहुंचा तो पुलिसकर्मी उसे कोतवाली लाए और उसका मेडिकल कराकर उसे घर पहुंचा दिया।
कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर दूसरे पक्ष के ग्राम राजपुर निवासी फहीम अहमद ने भी कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि 22 अप्रैल की रात्रि 2 बजे नादेही रोड स्थित पेट्रोल पंप से डंपर में डीजल डलवा कर जैसे ही वह अपनी कार से संत निरंकारी भवन पहुंचा तो एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसकी गाड़ी रुकवाने का प्रयास किया। उसने कार नहीं रोकी तो उन्होंने जान से मारने की नियत से उसकी कार पर पत्थर से प्रहार किया। जिससे उसकी कार का शीशा टूट गया। उसने उनका पीछा किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तीनों अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
