रामनगर: हादसे में बच्ची की मौत, ईद की खुशियां मातम में बदलीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। ईद की सारी खुशियां एक घर में उस समय मातम में बदल गईं जब बाइक की चपेट में आने से घर की बच्ची की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद बाइक सवार फरार हो गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर …

रामनगर, अमृत विचार। ईद की सारी खुशियां एक घर में उस समय मातम में बदल गईं जब बाइक की चपेट में आने से घर की बच्ची की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद बाइक सवार फरार हो गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

मोहल्ला गुलरघट्टी निवासी मो. सिकंदर की नौ वर्षीय बेटी अनम परिवार और मोहल्ले की सहेलियों के साथ घूमने के लिए बैराज की ओर जा रही थी। ट्रांसपोर्ट नगर के पास सामने से आ रही बाइक ने अनम को टक्कर मार दी। हादसे में अनम छिटककर सड़क पर जा गिरी। दुर्घटना के बाद बाइक सवार तीन लोग मौके से फरार हो गए।

आसपास के लोगों ने घायल बच्ची को संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर बच्ची के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची की सहेलियों से घटना के बारे में जानकारी ली। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस फरार बाइक सवार युवकों की तलाश की जा रही है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

संबंधित समाचार