उत्तराखंड: बागेश्वर में चरस के साथ नाबालिग पकड़ा, किशोर न्याय बोर्ड में पेश होगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। कपकोट थाना पुलिस ने हरसिंग्याबगड़ के पास से एक नाबालिग के पास से 738 ग्राम चरस बरामद की है। बुधवार को पुलिस उसे किशोर न्याय बोर्ड में पेश करेगी। वहां काउंसिलिंग के बाद आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा ने बताया कि मंगलवार को कपकोट पुलिस को मुखबिर से …

बागेश्वर, अमृत विचार। कपकोट थाना पुलिस ने हरसिंग्याबगड़ के पास से एक नाबालिग के पास से 738 ग्राम चरस बरामद की है। बुधवार को पुलिस उसे किशोर न्याय बोर्ड में पेश करेगी। वहां काउंसिलिंग के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा ने बताया कि मंगलवार को कपकोट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सौंग मुनार मार्ग से एक व्यक्ति चरस लेकर आ रहा है। सूचना के बाद एसआई वंदना चौहान मय फोर्स के वहां पहुंची। हरसिंग्याबगड़ के पास एक नाबालिग आता दिखा। तलाशी लेने पर उसके पास से 738 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने उसके पिता को कोतवाली बुलाया और नाबालिग को सौंप दिया। बुधवार को नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया जाएगा।

संबंधित समाचार