कानपुर: IIT छात्रों समेत चार कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 40 के पार
कानपुर। प्रदेश में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। कानपुर में मंगलवार को सीएमओ की ओर से जारी रिपोर्ट में आईआईटी छात्रों समेत चार और मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है। अब शहर में कोरोना के 43 एक्टिव केस हो गए हैं। वही सीएमओ डॉ। नेपाल सिंह …
कानपुर। प्रदेश में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। कानपुर में मंगलवार को सीएमओ की ओर से जारी रिपोर्ट में आईआईटी छात्रों समेत चार और मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है।
अब शहर में कोरोना के 43 एक्टिव केस हो गए हैं। वही सीएमओ डॉ। नेपाल सिंह की रिपोर्ट के अनुसार, साकेत नगर, आईआईटी, बाबूपुरवा और विनायकपुर में चार नए केस सामने आए हैं।
इनमें एक मरीज एनसीसी कैम्प में कैडेटों के बीच रहने पर कोरोना संक्रमित हुआ है। सीएमओ ने बताया कि कोरोना को लेकर कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है, उसी में नए केस सामने आ रहे हैं।
मंगलवार को 1347 एंटीजन टेस्ट किए गए पर, जिनमें कोई केस सामने नहीं आया। एनसीसी कैंप में 14 कैडेटों में कोरोना का संक्रमण मिला था, उनका आरटीपीसीआर कराया है।
पढ़ें- बरेली: बुजुर्ग कोरोना संक्रमित, जिले में चार सक्रिय मरीज
