बाजपुर: पिपलिया गोलीकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। ग्राम पिपलिया गोलीकांड में नेत्रप्रकाश शर्मा की ओर से दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक और आरोपी ग्राम केशोवाला निवासी प्रेम शर्मा को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय के माध्यम से जेल भेजने के आदेश दे दिए गए हैं। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि फरार आरोपितों की …

बाजपुर, अमृत विचार। ग्राम पिपलिया गोलीकांड में नेत्रप्रकाश शर्मा की ओर से दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक और आरोपी ग्राम केशोवाला निवासी प्रेम शर्मा को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय के माध्यम से जेल भेजने के आदेश दे दिए गए हैं।

कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि फरार आरोपितों की धरपकड़ को पुलिस व एसओजी की चार टीमें लगातार दबिशें दे रही हैं। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति दोराहा बाजपुर के नजदीक खड़ा हुआ किसी वाहन का इंतजार कर रहा है। इस पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई, लेकिन पुलिस को आता देख आरोपी वहां से भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबंदी करके दबोच लिया।

आरोपित ग्राम पिपलिया में 26-27 अप्रैल को हुए गोलीकांड में फरार ग्राम केशोवाला निवासी प्रेम शर्मा निकला। उसे गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दे दिए गए हैं। बताते चलें कि इस मामले में पुलिस इससे पहले पांच आरोपियों कनिष्ठ प्रमुख तेजेंद्र सिंह जंटू, दीपक शर्मा, मोहित अग्रवाल, सालिम, कामरान को गिरफ्तार कर चुकी है और यह छठी गिरफ्तारी हुई है।

संबंधित समाचार