गरमपानी: शिक्षकों और प्रवक्ताओं की तैनाती नहीं होने से रोष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। राजकीय इंटर कॉलेज और सुदूर गांव में स्थित विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को नहीं भरे जाने से व्यापारियों व पंचायत प्रतिनिधि ने शिक्षा विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लाख दावे किए जाएं लेकिन धरातल पर दावे खोखले साबित हो रहे …

गरमपानी, अमृत विचार। राजकीय इंटर कॉलेज और सुदूर गांव में स्थित विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को नहीं भरे जाने से व्यापारियों व पंचायत प्रतिनिधि ने शिक्षा विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगाया है।

पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लाख दावे किए जाएं लेकिन धरातल पर दावे खोखले साबित हो रहे हैं। कई विद्यालयों में प्रवक्ताओं के पद रिक्त हैं तो कुछ विद्यालयों में अस्थायी व्यवस्था के तहत काम चलाया जा रहा है। इंटर कॉलेजों में महत्वपूर्ण विषयों के प्रवक्ताओं के पद रिक्त होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश सचिव शेखर दानी, पूर्व ग्राम प्रधान पूरन लाल साह, व्यापारी नेता महिपाल सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, मदन मोहन सुयाल, कुबेर सिंह जीना आदि व्यापारियों के अनुसार कई बार विद्यालयों में रिक्त पदों पर तैनाती किए जाने की मांग उठाई जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पंचायत प्रतिनिधि व व्यापारियों ने इंटर कॉलेजों में प्रवक्ताओं की तैनाती और अन्य विद्यालयों में स्थायी रूप से शिक्षकों की तैनाती किए जाने की मांग उठाई है। चेतावनी दी है कि यदि सुनवाई नहीं हुई तो शिक्षा विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

संबंधित समाचार