रामनगर: नियमों की अनदेखी तीन रिजॉर्ट संचालकों को पड़ी भारी, चालान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। ग्राम छोई चौकी पुलिस ने अनियमितताएं मिलने पर छोई के तीन रिजॉर्टों पर कार्रवाई करते हुए 10 हजार का चालान किया है। छोई चौकी में तैनात एसआई नरेंद्र कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस टीम ने जांच की थी। इस दौरान रिजॉर्टों में बाहरी लोगों का सत्यापन ना होना व …

रामनगर, अमृत विचार। ग्राम छोई चौकी पुलिस ने अनियमितताएं मिलने पर छोई के तीन रिजॉर्टों पर कार्रवाई करते हुए 10 हजार का चालान किया है। छोई चौकी में तैनात एसआई नरेंद्र कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस टीम ने जांच की थी। इस दौरान रिजॉर्टों में बाहरी लोगों का सत्यापन ना होना व अन्य अनियमितताएं पाई गईं।

इसके अलावा हल्द्वानी रोड पर तीन सवारी, बिना हेलमेट पहने लोगों पर कार्रवाई करते हुए पांच हजार से अधिक का संयोजन शुल्क भी वसूला गया। इस दौरान टीम में कांस्टेबल संजय दोसाद व अनिल चौधरी भी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार