हल्द्वानी: जेल में बंद आरोपियों से मिलने पहुंचे परिजन आपस में भिड़ गए
हल्द्वानी, अमृत विचार। हत्या और हत्या के प्रयास में जेल में बंद आरोपियों से मिलने पहुंचे दोनों के परिजन आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। हत्या और हत्या के प्रयास में जेल में बंद आरोपियों से मिलने पहुंचे दोनों के परिजन आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
सभी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वर्ष 2011 में खंसूरा सितारगंज निवासी ओम प्रकाश की हत्या हो गई थी। इस मामले में खंसूरा सितारगंज निवासी खेमकरन हल्द्वानी जेल में सजा काट रहा है, जबकि हत्या के इस मामले में एक व्यक्ति को जान से मारने की कोशिश की गई, जिसमें ओम प्रकाश का बेटा महेंद्र भी हल्द्वानी जेल में सजा काट रहा है।
गुरुवार को दोनों के परिजन मिलाई करने के लिए जेल पहुंचे थे और जेल के बाहर अपने नंबर का इंतजार कर रहे थे। तभी दोनों आमने-सामने आ गए और कहासुनी के साथ मारपीट हो गई।
जिसकी सूचना जेल प्रशासन ने कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेल के बाहर से खंसूरा सितारगंज निवासी सरजू सिंह पुत्र सोहन सिंह, यहीं के खिलावन सिंह पुत्र ओम प्रकाश सिंह, भवान सिंह पुत्र ठाकुर सिंह व साहूकारा बिलासपुर उत्तर प्रदेश निवासी अंकुर पुत्र लाल बाबू को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
