अल्मोड़ा: सात मई को होगी राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा,अमृत विचार। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया है कि उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कन्ष्ठि अभियंता परीक्षा सात से दस मई तक आयोजित कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि सात मई को सुबह दस बजे से बारह बजे तक सामान्य हिंदी व अपराह्न दो से चार बजे तक सामान्य अंग्रेजी की परीक्षा होगी। आठ मई को सुबह नौ …

अल्मोड़ा,अमृत विचार। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया है कि उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कन्ष्ठि अभियंता परीक्षा सात से दस मई तक आयोजित कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि सात मई को सुबह दस बजे से बारह बजे तक सामान्य हिंदी व अपराह्न दो से चार बजे तक सामान्य अंग्रेजी की परीक्षा होगी।

आठ मई को सुबह नौ बजे से मध्याह्न बारह बजे तक सिविल इंजीनियरिंग प्रथम और दो से चार बजे तक सिविल इंजीनियरिंग द्वितीय की परीक्षा होगी। नौ मई को नौ से बारह बजे तक मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रथम और दो से चार बजे तक मैकेनिकल इंजीनियरिंग द्वितीय की परीक्षा होगी।

दस मई को नौ से बारह बजे तक इलेक्ट्रीकल व एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग प्रथम और दो से चार बजे तक इलेक्ट्रीकल व एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग द्वितीय की परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि उक्त परीक्षाओं के लिए अपर जिलाधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने परीक्षा के लिए निर्धारित केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित समाचार