सोनभद्र: रेलिंग तोड़कर फ्लाईओवर से नीचे गिरी कार, दो लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोनभद्र। सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। मृतकों की पहचान …

सोनभद्र। सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। मृतकों की पहचान झारखंड के सिंघीताली गांव निवासी दिलीप चंद्रवंशी (25) और रंजन चौबे (28) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार बुधवार की देर रात करीब 12 बजे आमली गांव में स्थित एक ढाबे के पास ट्रक खड़ा था। उसी वक्त रॉबर्ट्सगंज की तरफ से वाराणसी की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। इसके बाद रेलिंग तोड़ते हुए सड़क किनारे पलट गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे सुकृत पुलिस चौकी इंचार्ज अपने सहयोगियों के साथ कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान पता चला है कि दोनों मृतक झारखंड के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें:-कासगंज की पटि‍याली में हुआ भीषण सड़क हादसा, बोलेरो और टेंपो की भिड़ंत में सात की मौत, आठ घायल

संबंधित समाचार