मिर्जापुर फेम एक्टर Divyendu Sharma की फिल्म ‘मेरे देश की धरती’ हुई रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर दिव्येंदु शर्मा की फिल्म ‘मेरे देश की धरती’ आज यानि शुक्रवार को रिलीज हो गयी। इस फिल्म में ग्रामीण जीवन और युवाओं की बढ़ती समस्याओं को दिखाया गया है। यह मनोरंजन के साथ-साथ दर्शकों को एक सामाजिक संदेश भी दे रही है। इस फिल्म को लेकर अभिनेता दिव्येंदु शर्मा ने कहा,“ फिल्म …
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर दिव्येंदु शर्मा की फिल्म ‘मेरे देश की धरती’ आज यानि शुक्रवार को रिलीज हो गयी। इस फिल्म में ग्रामीण जीवन और युवाओं की बढ़ती समस्याओं को दिखाया गया है।
यह मनोरंजन के साथ-साथ दर्शकों को एक सामाजिक संदेश भी दे रही है।
इस फिल्म को लेकर अभिनेता दिव्येंदु शर्मा ने कहा,“ फिल्म मेरे देश की धरती में जिस तरह के विषय को दिखाया गया है, उससे लोगों का ध्यान खींचने की कोशिश की गयी है। यह अपने-आप में बहुत अनूठा है और इस विषय को फिल्मों में कम ही दिखाया जाता है।”
फराज हैदर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मिर्जापुर वेबसीरीज से लोकप्रियता हासिल करने वाले दिव्येंदु शर्मा के दर्शकों को अपनी ओर खींचने की उम्मीद है।
यह फिल्म आज सिनेमाघरों रिलीज हो गयी। फिल्म में अभिनेता दिव्येंदु शर्मा के अलावा अभिनेत्री अनुप्रिया गोयनका, अभिनेता अनंत विधात और अभिनेता राजेश शर्मा अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्माण कार्निवल मोशन पिक्चर्स के बैनर तले हुआ है।
पढ़ें-दिग्गज अदाकारा Mumtaz इस बीमारी की हुई थी शिकार, बताया किस वजह से हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा
