मथुरा-यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। शनिवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में तीन पुरुष, तीन महिलाएं व एक बच्चा शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं।सभी मृतक हरदोई जिले के रहने वाले थे। राहत दल के …

मथुरा। शनिवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में तीन पुरुष, तीन महिलाएं व एक बच्चा शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं।सभी मृतक हरदोई जिले के रहने वाले थे। राहत दल के साथ पुलिस की टीम भी लगी हुई है।

यह हादसा थाना नौहझील क्षेत्र में माइलस्टोन 68 पर हुआ है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि कार सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए नोएडा जा रहे थे। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। इसमें एक पुरुष व बच्चा शामिल है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे के बाजना कट के समीप शनिवार सुबह वैगन आर कार अज्ञात वाहन में पीछे से घुस गई। कार में बहादुरपुर निवासी लल्लू गौतम, उनके बेटे राजेश, श्री गोपाल गौतम, संजय, संजय की पत्नी निशा, लल्लू की पत्नी छुटकी, राजेश की पत्नी नन्दनी, संजय के पुत्र धीरज और संजय के दूसरे पुत्र कृष सवार थे।

पढ़ें- बिजनौर: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता