मोदी सरकार गरीब, मध्यमवर्गीय की थाली से निवाला छीनने का काम कर रही- कमलनाथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने आज कहा कि महंगाई से राहत दिलाने का वादा कर सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जनता पर रोज मंहगाई की मार थोप रही है। कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि केंद्र की कांग्रेस सरकार के समय 400 रुपये के करीब मिलने वाला …

भोपाल। मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने आज कहा कि महंगाई से राहत दिलाने का वादा कर सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जनता पर रोज मंहगाई की मार थोप रही है। कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि केंद्र की कांग्रेस सरकार के समय 400 रुपये के करीब मिलने वाला घरेलू रसोई गैस सिलेंडर अब मोदी सरकार में 1000 रुपये पर पहुंच चुका है।

रसोई गैस के दामों में 50 रूपये की बढ़ोतरी हो गई है। उन्होंने कहा कि पहले से ही जनता महंगाई से परेशान है , पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान को छूती जा रही है , खाद्य पदार्थ महँगे होते जा रहे है। कमलनाथ ने कहा कि मोदी सरकार लगातार गरीब, मध्यमवर्गीय की थाली से निवाला छीनने का काम कर रही है। महंगाई से राहत दिलाने का वादा कर सत्ता में आई भाजपा जनता पर रोज़ महंगाई की मार थोप रही है।

इसे भी पढ़ें-अब मोहाली कोर्ट ने किया तेजिंदर बग्गा के खिलाफ वारंट जारी, दिया गिरफ्तारी कर अदालत में पेश करने का आदेश

संबंधित समाचार