पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश में आग लगने की घटना में लोगों की मौत पर शोक जताया 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में आग लगने की घटना में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मालूम हो कि इंदौर में घनी बसाहट वाले इलाके में स्थित एक तीन मंजिला रिहायशी इमारत में शनिवार तड़के भीषण आग लगने …

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में आग लगने की घटना में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मालूम हो कि इंदौर में घनी बसाहट वाले इलाके में स्थित एक तीन मंजिला रिहायशी इमारत में शनिवार तड़के भीषण आग लगने से एक दम्पति समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य व्यक्ति घायल हो गए।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से किए गए एक ट्वीट में मोदी ने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ अग्निकांड अत्यंत दुखद है। इस त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति मैं गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही सभी घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।’’

इसे भी पढ़ें-अब मोहाली कोर्ट ने किया तेजिंदर बग्गा के खिलाफ वारंट जारी, गिरफ्तारी कर अदालत में पेश करने का आदेश

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज