बहराइच: घड़ियाल सेंटर पर बने एनआईसी केंद्र का मुख्य वन संरक्षक ने किया उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में पर्यटकों के लिए घड़ियाल सेंटर पर एनआईसी (नेचर इंटर प्रटेशन सेंटर) का मुख्य वन संरक्षक ने उद्घाटन किया। इस केंद्र से आने वाले पर्यटकों को जंगल के जलीय और वन्य जीवों की छटा दिखेगी। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतरनियाघाट रेंज घड़ियाल सेंटर बना हुआ। घड़ियाल सेंटर में नन्हे घड़ियाल और …

बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में पर्यटकों के लिए घड़ियाल सेंटर पर एनआईसी (नेचर इंटर प्रटेशन सेंटर) का मुख्य वन संरक्षक ने उद्घाटन किया। इस केंद्र से आने वाले पर्यटकों को जंगल के जलीय और वन्य जीवों की छटा दिखेगी।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतरनियाघाट रेंज घड़ियाल सेंटर बना हुआ। घड़ियाल सेंटर में नन्हे घड़ियाल और मगरमच्छ को पाला जाता है। इसके बाद इन्हें विशेष पाइप लाइन से नदियों में छोड़ा जाता है। सेंटर के निकट ही वन विभाग की ओर से पर्यटकों के लिए नेचर इंटर प्रटेशन सेंटर भी बनाया गया है।

जिसका प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव संजय सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। साथ ही कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग बनाई गई शार्ट फिल्म का विमोचन किया। मुख्य वन संरक्षक ने कहा कि अब आने वाले पर्यटकों को जंगल में मिलने वाले वन्यजीव और जलीय जीव का दर्शन फिल्म के द्वारा भी मिल जायेगा।

डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि जंगल सुंदरता फिल्म द्वारा प्रदर्शित की गई है। इस दौरान दुधवा नेशनल पार्क के मुख्य वन संरक्षक संजय कुमार पाठक, डीएफओ बहराइच मनीष सिंह, प्रशिक्षु आईएफएस विकास नायक, उप प्रभागीय वनाधिकारी अमित सिंह समेत अन्य वन कर्मी मौके पर मौजूद रहे।

पढ़ें-यूपीटीईटी : ग्रमीण क्षेत्रों बने परीक्षा केन्द्र होंगे निरस्त, एनआईसी को भेजी गयी सूची

संबंधित समाचार