नैनीताल से पर्यटकों को वापस भेजे जाने से व्यापारियों में रोष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल,अमृत विचार। व्यापारियों ने नगर में किए जा रहे सौंदर्यीकरण अभियान का समर्थन किया है और साथ ही कहा है कि यह काम 15 जुलाई के बाद किया जाए। व्यापारियों ने पर्यटकों को वापस लौटाए जाने पर नाराजगी जताई है। रामसेवक सभा मल्लीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन नेगी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। …

नैनीताल,अमृत विचार। व्यापारियों ने नगर में किए जा रहे सौंदर्यीकरण अभियान का समर्थन किया है और साथ ही कहा है कि यह काम 15 जुलाई के बाद किया जाए। व्यापारियों ने पर्यटकों को वापस लौटाए जाने पर नाराजगी जताई है।

रामसेवक सभा मल्लीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन नेगी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। इसका संचालन महासचिव त्रिभुवन फर्त्याल ने किया। बैठक में व्यापारियों ने जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा नैनीताल शहर में करवाए जा रहे सौंदर्यीकरण के कार्य को लेकर आभार व्यक्त किया।

व्यापार मंडल अध्यक्ष नेगी ने कहा कि व्यापार मंडल सौंदर्यीकरण के कार्य का समर्थन करता है लेकिन वह चाहते हैं कि यह कार्य पर्यटन सीजन के दौरान न करवाकर 15 जुलाई के बाद करवाए जाएं। सीजन के दौरान उनके व्यापार पर इसका असर न पड़े। व्यापारियों ने कहा कि नियमों के नाम पर पर्यटकों को नैनीताल नहीं आने दिया जा रहा है। नैनीताल पहुंचने वाले पर्यटकों को रुद्रपुर, बाजपुर, लालकुआं, कालाढूंगी और रानीबाग से वापस कर दिया जा रहा है। इससे व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। जबकि व्यापारियों को दो साल के बाद सीजन में काम करने का मौका मिल रहा है। पिछली दो गर्मियों के सीजन कोविड की भेंट चढ़ गए थे और व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था।

उन्होंने जिलाधिकारी से नगर व नगर के पास पार्किंग व्यवस्था करने की मांग की जिससे पर्यटक के वाहनों के साथ-साथ स्थनीय लोगों के वाहन भी खड़े हो सकें। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रईस खान, रुचि शाह, पारस शाह, गिरीश जोशी मखन, अमित साह, राजन व्यास, आनंद खम्पा, अतुल पाल, हारून खान पम्मी, गोविद मेहरा, श्याम सिंह, पान सिंह बिष्ट, शर्मा लाल, केशर सिद्दीकी, मो. फैसल, कलीम अहमद, फिरोज सिद्दीकी, रक्षित साह आदि व्यपारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार