Worldwide कमाई में तीसरे नंबर पर पहुंची ‘KGF Chapter-2’, फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। कन्नड़ अभिनेता यश की फिल्म ‘KGF Chapter-2’ ने वर्ल्डवाइड कमाई में 1,100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है तथा ‘केजीएफ चैप्टर-2’ आमिर खान की फिल्म दंगल, बाहुबली-2 और आरआरआर के बाद ऐसा करने वाली चौथी भारतीय फिल्म बन गई है। ‘KGF Chapter-2’ का वर्ल्डवाइड कमाई में दबदबा कायम है। ‘दंगल’ ने वर्ल्डवाइड 2,070 …

मुंबई। कन्नड़ अभिनेता यश की फिल्म ‘KGF Chapter-2’ ने वर्ल्डवाइड कमाई में 1,100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है तथा ‘केजीएफ चैप्टर-2’ आमिर खान की फिल्म दंगल, बाहुबली-2 और आरआरआर के बाद ऐसा करने वाली चौथी भारतीय फिल्म बन गई है।

‘KGF Chapter-2’ का वर्ल्डवाइड कमाई में दबदबा कायम है। ‘दंगल’ ने वर्ल्डवाइड 2,070 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद दूसरे नंबर पर ‘बाहुबली 2’ ने 1,788 करोड़ की कमाई की थी और अब तीसरे नंबर पर केजीएफ चैप्टर-2 ने 1,112 करोड़ कमाई कर ली है।

इससे पहले फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने शनिवार को ट्वीट किया था,“ केजीएफ चैप्टर-2 हिंदी में 400 करोड़ पर नॉट आउट है।”

प्रशांत नील के निर्देशन में बनी केजीएफ चैप्टर-2 फिल्म में कन्नड़ अभिनेता यश, संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्ठी और अन्य कलाकारों ने काम किया है।

पढ़ें-बाहुबली फेम Prabhas की फिल्म में काम करेंगी Disha Patani

संबंधित समाचार