भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा करेंगे 14 मई को लुधियाना का दौरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लुधियाना। पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने सोमवार को कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा 14 मई को लुधियाना का दौरा करेंगे। शर्मा ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि नड्डा आगामी नगर निगम चुनाव और संगरूर लोकसभा सीट के उपचुनाव के मद्देनजर यहां विभिन्न बैठकों में हिस्सा लेंगे। एक …

लुधियाना। पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने सोमवार को कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा 14 मई को लुधियाना का दौरा करेंगे। शर्मा ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि नड्डा आगामी नगर निगम चुनाव और संगरूर लोकसभा सीट के उपचुनाव के मद्देनजर यहां विभिन्न बैठकों में हिस्सा लेंगे।

एक सवाल के जवाब में शर्मा ने कहा कि पंजाब के लोगों का आम आदमी पार्टी से मोहभंग हो गया है क्योंकि उसने अभी तक अपने कार्यकाल में सिर्फ घोषणाएं की हैं और जमीनी स्तर पर एक भी काम नहीं किया गया है। पंजाब भाजपा प्रमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने केवल विज्ञापनों में भ्रष्टाचार को मिटाया है और विकास किया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से पंजाब के हित में स्वतंत्र निर्णय लेने का आग्रह किया और आरोप लगाया कि राज्य को दिल्ली से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, ”पंजाब के लोगों ने उन्हें अपना मुख्यमंत्री चुना है, अरविंद केजरीवाल को नहीं।” शर्मा ने लंबे समय तक बिजली कटौती को लेकर भी राज्य सरकार की आलोचना की।

ये भी पढ़ें- विश्व हिंदू परिषद ने जहांगीरपुरी मामले में ‘निर्दोष हिंदुओं’ को फंसाने का लगाया आरोप

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता