हल्द्वानी: चक्रवाती तूफान ‘असानी’ का असर, बारिश हुई और तेज हवायें चलीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। चक्रवाती तूफान असानी का असर यहां भी देखने को मिला है। हल्द्वानी में सुबह से ही बादल छाने लगे पूर्वान्ह तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। हालांकि दोपहर बाद फिर से धूप निकल गई। हल्द्वानी में आसमान पर सुबह से ही बादल छाए रहे। लगभग 10:30 बजे तेज हवाओं के चलने का …

हल्द्वानी,अमृत विचार। चक्रवाती तूफान असानी का असर यहां भी देखने को मिला है। हल्द्वानी में सुबह से ही बादल छाने लगे पूर्वान्ह तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। हालांकि दोपहर बाद फिर से धूप निकल गई।

हल्द्वानी में आसमान पर सुबह से ही बादल छाए रहे। लगभग 10:30 बजे तेज हवाओं के चलने का दौर शुरू हुआ। 11 बजे मूसलधार बारिश हुई। इस दौरान बिजली भी चमकी। वहीं, नैनीताल जिले के रामनगर में भी सुबह के समय मूसलधार बारिश हुई। बारिश के चलते हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

दिन के समय शहर में तापमान अचानक से काफी नीचे आ गया। इस वजह से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। हल्द्वानी में मई में गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली है। जहां अप्रैल में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था तो वहीं मई में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री के आसपास ही रहा है। हल्द्वानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया।

जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि तूफान की वजह से वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी में करीब पांच मिमी बारिश हुई है। मंगलवार को भी यहां दो मिमी तक बारिश होने के आसार हैं। 12 मई से तापमान बढ़ने लगेगा।

संबंधित समाचार