सीएम योगी ने टीम-09 की बैठक में गाजियाबाद, नोएडा और लखनऊ में फेस मास्क लगाना किया अनिवार्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कोरोना टीकाकरण के वृहद अभियान से कोविड-19 संक्रमण का विस्तार घनी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में बेहद कम है लेकिन इसके बावजूद एहतियात बरत रही सरकार ने संक्रमण वाले जिलों में सार्वजनिक स्थलों पर फेस मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को टीम-09 की बैठक में कहा कि राज्य …

लखनऊ। कोरोना टीकाकरण के वृहद अभियान से कोविड-19 संक्रमण का विस्तार घनी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में बेहद कम है लेकिन इसके बावजूद एहतियात बरत रही सरकार ने संक्रमण वाले जिलों में सार्वजनिक स्थलों पर फेस मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है।

मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को टीम-09 की बैठक में कहा कि राज्य में अब तक कोविड टीके की 31 करोड़ 85 लाख डोज लगाई जा चुकी है जबकि 11 करोड़ 23 लाख से अधिक कोविड टेस्ट भी किए जा चुके हैं।

18 साल से अधिक उम्र की पूरी आबादी को टीके की कम से कम एक डोज लग चुकी है, जबकि 89.86 फीसदी वयस्क लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी है। 15 से 17 आयु वर्ग में 95.85 प्रतिशत से अधिक किशोरों को पहली खुराक मिल चुकी है और 69.80 फीसदी किशोरों को दोनों डोज लग चुकी है।

12 से 14 आयु वर्ग में 70 प्रतिशत से अधिक बच्चे टीकाकवर पा चुके हैं, इन्हें दूसरे डोज लगाया जाना भी शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि ट्रैक, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति के सफल क्रियान्वयन से उत्तर प्रदेश में कोविड पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। वर्तमान में प्रदेश में कुल 1432 एक्टिव केस हैं। इसमें 1374 लोग घर पर ही स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। बीते 7 मई को प्रदेश में 2000 से अधिक एक्टिव केस थे। स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन सतर्कता जरूरी है।

पिछले 24 घंटे में पूरे प्रदेश में 179 नए केस की पुष्टि हुई, जिसमें, गौतमबुद्ध नगर में 56, गाजियाबाद में 37, लखनऊ में 21 नए केस शामिल हैं। इसी अवधि 231 लोग स्वस्थ भी हुए। जिन जिलों में केस अधिक मिल रहे हैं वहां सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाया जाना अनिवार्य है। इसे लागू कराएं। लोगों को जागरूक करें। टेस्ट की संख्या बढ़ाये जाने की जरूरत है।

पढ़ें- UP Corona Update: कोरोना के मिले 278 नये मरीज, एक की मौत, 31.84 करोड़ से अधिक का हुआ टीकाकरण

संबंधित समाचार