Arjun Kapoor के डेब्यू और Ishaqzaade की रिलीज के पूरे हुए 10 साल, एक्टर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
मुंबई। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर और हबीब फैसल के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘इशकजादे’ आज ही के दिन 11 मई 2012 को पड़े पर्दे पर रिलाज हुई था। इसी फिल्म से अर्जुन ने डेब्यू किया था। अर्जुन कपूर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल पूरे करने की खुशी जताई है। 10 साल …
मुंबई। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर और हबीब फैसल के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘इशकजादे’ आज ही के दिन 11 मई 2012 को पड़े पर्दे पर रिलाज हुई था। इसी फिल्म से अर्जुन ने डेब्यू किया था।
अर्जुन कपूर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल पूरे करने की खुशी जताई है। 10 साल पहले ‘इशकजादे’ में शानदार काम कर अर्जुन रातों-रात लाइमलाइट में आ गए थे। अर्जुन कपूर ने फिल्म का पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर कर बेहद भावुक नोट लिखा है।
उन्होंने कहा कि हिंदी सिनेमा में 10 साल पूरे करने की कापी खुसी है। इसके लिए मैं आदि सर और डायरेक्टर हबीब फैसल का ऋणि हूं जिन्होंने मुझे ‘इशकजादे’ दिया-एक ऐसी फिल्म जिसने मेरे हिंदी फिल्म का हीरो बनने के सपने को साकार किया ! मेरी पहली शानदार को-स्टार परिणिती चोपड़ा को एक बड़ा सा थैंक यू’।
आगे कहा कि एक दशक होने पर मेरी कोशिश आपको एंटरटेन करने के लिए हमेशा बेस्ट देने की रहेगी। प्यार, स्माइल्स, आंसू, सपोर्ट और दयालुता के लिए आप सभी का शुक्रिया । लव यू’।
पढ़ें- आमिर खान Laal Singh Chaddha के बाद सितंबर में शुरू करेंगे इस फिल्म की शूटिंग
