नैनीताल: युवक ने फांसी का फंदा लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। मल्लीताल क्षेत्र स्थित आवागढ़ कम्पाउंड निवासी एक 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, आवागढ़ कंपाउंड निवासी कृष्णा साह (23) पुत्र स्वर्गीय अनिल साह …

नैनीताल, अमृत विचार। मल्लीताल क्षेत्र स्थित आवागढ़ कम्पाउंड निवासी एक 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, आवागढ़ कंपाउंड निवासी कृष्णा साह (23) पुत्र स्वर्गीय अनिल साह डीएसबी परिसर में पढ़ाई करता था।

वह नैनीताल में अकेला रहता था। मंगलवार शाम को वह दोस्तों के साथ बाजार घूमने गया। जिसके बाद घर लौट गया था। बुधवार तड़के कृष्णा की दीदी ने उससे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन, उसका फोन रिसीव नहीं हुआ। जिस पर उन्होंने पड़ोसियों से संपर्क किया। इस दौरान मोहल्लेवासी कृष्णा के कमरे पर गए, तो वह घर के भीतर चादर से बल्ली पर लटका हुआ था।

आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एसएसआई दीपक बिष्ट मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए उसे मोर्चरी भेजा। स्थानीय लोगों के अनुसार कृष्णा के माता-पिता का पूर्व में ही निधन हो गया था। उसकी एक बहन पंजाब और दूसरी बहन दिल्ली में रहती है।

संबंधित समाचार