हल्द्वानी: बिजली महंगी हुई तो आम उपभोक्ताओं को होगी दिक्कत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। यूपीसीएल द्वारा बिजली की दरें साढ़े बारह प्रतिशत बढ़ाए जाने के प्रस्ताव का व्यापारियों ने विरोध किया है। उन्होंने कहा कि बिजली और महंगी होती है तो आम उपभोक्ता से लेकर व्यापारी वर्ग तक की कमर टूट जाएगी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह …

हल्द्वानी, अमृत विचार। यूपीसीएल द्वारा बिजली की दरें साढ़े बारह प्रतिशत बढ़ाए जाने के प्रस्ताव का व्यापारियों ने विरोध किया है। उन्होंने कहा कि बिजली और महंगी होती है तो आम उपभोक्ता से लेकर व्यापारी वर्ग तक की कमर टूट जाएगी।

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि सरकार से आर्थिक सहायता न मिलने पर यूपीसीएल द्वारा उत्तराखंड में बिजली की दरें साढ़े बारह प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव पास करना दुर्भाग्य पूर्ण है। इससे उपभोक्ताओं पर बोझ पड़ेगा। चुनाव के वक्त फ्री बिजली देने की कोरी घोषणा की गई।

यूपीसीएल को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता समय रहते करनी चाहिए। व्यापारियों ने बिजली कटौती का भी विरोध किया। बैठक में महानगर अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, महामंत्री अजय कृष्ण गोयल, आफताब हुसैन, जगजीत सिंह चड्ढा, उमेश बेलवाल, राजेश अग्रवाल मौजूद रहे।

संबंधित समाचार