काशीपुर: धारदार हथियार से हमला कर सिर फोड़ा
काशीपुर, अमृत विचार। मोहल्ला अल्ली खां में दुकान पर सामान लेने जा रहे एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर …
काशीपुर, अमृत विचार। मोहल्ला अल्ली खां में दुकान पर सामान लेने जा रहे एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला अल्ली खां निवासी अहमद अली ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह 6 अप्रैल को रात मदीना मस्जिद के पास दुकान पर सामान लेने गया था। जैसे ही वह किराना स्टोर पर पहुंचा तो अचानक पीछे से नाजिश उर्फ मस्ता निवासी मोहल्ला अल्ली खां ने उसे जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह सड़क पर गिर गया।
आरोप है कि नाजिश उर्फ मस्ता ने लातों घूसों से मारा पीटा। मारपीट में उसका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चिल्लाने पर मोहल्ले के लोग आ गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
