बरेली: धर्मपाल सिंह के बेटे यशवंत सिंह का भीषण एक्सीडेंट, हादसे में बाल-बाल बचे

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बीजेपी सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह के बेटे यशवंत सिंह का बीती रात रामपुर रोड़ पर भयंकर एक्सीडेंट हो गया। गनीमत इस बात की रही कि यशवंत और उनका ड्राइवर घटना में आंशिक रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक मंत्री धर्मपाल सिंह के बेटे एवं मझगंवा ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह अपने …

बरेली, अमृत विचार। बीजेपी सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह के बेटे यशवंत सिंह का बीती रात रामपुर रोड़ पर भयंकर एक्सीडेंट हो गया। गनीमत इस बात की रही कि यशवंत और उनका ड्राइवर घटना में आंशिक रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक मंत्री धर्मपाल सिंह के बेटे एवं मझगंवा ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह अपने मित्र सुधीश पाण्डेय के साथ नोएडा से अपनी कार से आ रहे थे जैसे ही उनकी कार परसाखेड़ा जीरो पॉइंट से आगे बड़ी तभी उनकी कार बजरी में फिसल गई और कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

राहगीरों को जैसे ही घटना का पता चला तो मदद करके लोगों ने दोनों को कार से निकाला इसके बाद मिनी बाईपास पर रहने वाले मित्र सर्वेश ठाकुर को घटना की सूचना दी, सर्वेश सूचना पाकर अपने मित्रों के साथ पहुंचे और दोनों को साथ लेकर शहर ले आए।

ये भी पढ़ें- बरेली: कोयला संकट के कारण रेलवे ने रद कीं 3 जोड़ी ट्रेनें

 

संबंधित समाचार