आंध्र प्रदेश में कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान ‘आसनी’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके में चक्रवाती तूफान ‘असानी’ कमजोर होकर गुरुवार को सुबह 08ः30 बजे कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 12 घंटों के दौरान कम दबाव के क्षेत्र के और कमजोर होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कहा कि आंध्र प्रदेश के तटीय …

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके में चक्रवाती तूफान ‘असानी’ कमजोर होकर गुरुवार को सुबह 08ः30 बजे कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 12 घंटों के दौरान कम दबाव के क्षेत्र के और कमजोर होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कहा कि आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान है। रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं।

उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटों में तटीय आंध्र प्रदेश और इससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे से 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। अगले 24 घंटों में पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में समुद्र की स्थिति बदल सकती है, हालांकि 24 घंटे के बाद उसमें सुधार होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने मछुआरों को पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके से दूर रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के मदनपुर खादर में बुलडोजर पर बवाल, हिरासत में लिए गए आप विधायक अमानतुल्लाह

 

 

संबंधित समाचार