हल्द्वानी-रीठासाहिब बस सेवा कल से चालू
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड परिवहन निगम एक बार फिर हल्द्वानी-रीठासाहिब मार्ग पर दोनों तरफ से बस संचालन शुरू कर रहा है। करीब दो माह से बंद पड़ी इस सेवा के बहाल होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। हल्द्वानी डिपो से रीठासाहिब बस सेवा पूर्व में चलाई गई थी, लेकिन फरवरी से बस का संचालन …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड परिवहन निगम एक बार फिर हल्द्वानी-रीठासाहिब मार्ग पर दोनों तरफ से बस संचालन शुरू कर रहा है। करीब दो माह से बंद पड़ी इस सेवा के बहाल होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
हल्द्वानी डिपो से रीठासाहिब बस सेवा पूर्व में चलाई गई थी, लेकिन फरवरी से बस का संचालन बंद था। लोहाघाट के एआरएम की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं कि हल्द्वानी-रीठासाहिब बस सेवा शुक्रवार यानी आज से शुरू होगी। इसमें एक बस रोजाना रीठासाहिब से सुबह 6:30 बजे हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेगी जबकि एक बस सुबह पांच बजे हल्द्वानी डिपो से रीठासाहिब के लिये रवाना होगी।
