खटीमा में घर में घुसकर हमला, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा,अमृत विचार। नगर के कंजाबाग डेयरी के पास एक व्यक्ति ने तीन आरोपियों पर घर में घुसकर हमले के आरोप लगाया है। पीड़ित ने तीन आरोपियों पर जानमाल की धमकी व मारपीट करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस के अनुसार दूध डेयरी कंजाबाग …

खटीमा,अमृत विचार। नगर के कंजाबाग डेयरी के पास एक व्यक्ति ने तीन आरोपियों पर घर में घुसकर हमले के आरोप लगाया है। पीड़ित ने तीन आरोपियों पर जानमाल की धमकी व मारपीट करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार दूध डेयरी कंजाबाग निवासी जसवीर सिंह चौहान ने पुलिस को सौंपी तहरीर में आरोप लगाया है कि 10 मई को गोटिया निवासी फरीद, जाहिद, नदीम अचानक उसके घर में घुस आए। आते ही गाली गलौच व मारपीट करने लगे। उसके घर में उसका दोस्त मनोज सागर भी आया था। आरोपियों ने बेखौफ होकर उसके दोस्त को दूसरे कमरे में बंद कर दिया। हमले में वह किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकला। तहरीर में कहा कि उसने आरोपी फरीद को डेढ़ महीने पहले बीस हजार रुपये उधार दिए थे। उसने आरोपी फरीद से फोन पर उधार के पैसे मांगे तो उसके साथ गाली गलौच व जानमाल की धमकी दी। साथ ही मारपीट पर उतारू हो गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार