खटीमा: पति समेत पांच ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। एक महिला ने पति समेत पांच ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न व जान से मारने की साजिश करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस के अनुसार मुंडेली निवासी माधवी देवी ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि …

खटीमा, अमृत विचार। एक महिला ने पति समेत पांच ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न व जान से मारने की साजिश करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार मुंडेली निवासी माधवी देवी ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसका पति आरोपी लखविंदर सिंह, देवर सुरजीत सिंह व देवरानी जसवीर कौर पिछले काफी समय से दहेज की मांग कर रहे हैं और इसके लिए उसके साथ मारपीट करते आ रहे हैं। इससे परेशान होकर कई बार वह निकट के पुलिस चौकी में शिकायत कर चुकी है।

हर बार उसका पति लिखित में देता रहा कि वह उसके साथ मारपीट नहीं करेगा। इसके बावजूद उसके आरोपी पति, देवर, देवरानी के व्यवहार में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं आया है। आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाली देवरानी आरोपी कमला भी कहती है कि तेरा इस घर में रहने का अधिकार नहीं है।

वह अपने 8 वर्षीय पुत्र के साथ किराए के मकान में रहकर पालन पोषण कर रही है। आरोप लगाया है कि आरोपी पति, देवर व देवरानी द्वार उसको मारने की साजिश रची जा रही है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी मुडेली निवासी पति लखविंदर सिंह, देवर सुरजीत सिंह, देवरानी जसवीर कौर, कमला देवी, जसविंदर सिंह के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच एसआई धीरज वर्मा को सौंपी गई है।

संबंधित समाचार