हल्द्वानी: किसानों से आठ प्रतिशत कमीशन वसूलने का मामला, दोनों व्यापारियों को जारी होगा सम्मन
हल्द्वानी,अमृत विचार। नवीन मंडी समिति में दो थोक व्यापारी एवं आढ़तियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सम्मन जारी किया जाएगा। किसानों से आठ प्रतिशत कमीशन वसूलने के मामले में इनके लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं। मंडी सचिव विश्व विजय सिंह देव ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व एक व्यक्ति द्वारा दो व्यापारियों के खिलाफ …
हल्द्वानी,अमृत विचार। नवीन मंडी समिति में दो थोक व्यापारी एवं आढ़तियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सम्मन जारी किया जाएगा। किसानों से आठ प्रतिशत कमीशन वसूलने के मामले में इनके लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं।
मंडी सचिव विश्व विजय सिंह देव ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व एक व्यक्ति द्वारा दो व्यापारियों के खिलाफ शिकायत दी थी। इसमें उसने व्यापारियों पर किसानों से मनमाने तरीके से तीन की जगह आठ प्रतिशत कमीशन वसूलने का आरोप था। यह मामला सचिव के पास पहुंचा तो इसकी जांच की गई।
बुधवार को जांच रिपोर्ट आई तो शिकायत सही पाई गई। इसके बाद दोनों व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके लाइसेंस निलंबित कर दिये गये। उन्होंने बताया कि दोनों ही व्यापारियों के खिलाफ अब सम्मन जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसानों की समस्याओं से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
