जसपुर: दो वाहन चोर गिरफ्तार, दो बाइकें बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जसपुर, अमृत विचार। पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद कीं हैं। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों थाना कुंडा अन्तर्गत गांव भवानीपुर निवासी जोरा सिंह व जगदीप सिंह उर्फ राजा को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह मोटर साइकिल जसपुर-कलियावाला …

जसपुर, अमृत विचार। पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद कीं हैं।
पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों थाना कुंडा अन्तर्गत गांव भवानीपुर निवासी जोरा सिंह व जगदीप सिंह उर्फ राजा को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

यह मोटर साइकिल जसपुर-कलियावाला मार्ग स्थित विवाह मंडप से चोरी हुई थी। मोटर साइकिल मालिक थाना भगतपुर अंतर्गत गांव बथुआ खेड़ा निवासी वसीम ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मोटर साइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने गिरफ्तार युवकों से वाहन चोरी की अन्य घटनाओं के सम्बन्ध में गहन पूछताछ की तो उन्होंने काशीपुर से एक और मोटर साइकिल चोरी किये जाने की बात कही।

पुलिस ने उनकी निशानदेही पर गिरफ्तार युवक जगदीप के घर से काशीपुर से चोरी हुई दूसरी मोटर साइकिल स्प्लेंडर बरामद की। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार युवकों का चालान कर न्यायालय में पेश किया। एएसआई एनके बचकोटी ने बताया कि चोरी की मोटर साइकिलों के साथ गिरफ्तार किये गये युवक पहले भी अन्य मामलों में गिरफ्तार हो चुके हैं।

संबंधित समाचार