हल्द्वानी: घर में घुसकर जेवरात व मोबाइल उड़ाने वाला गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने घर में घुसकर जेवरात, मोबाइल व नगदी उड़ाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार सुल्तान निवासी लाइन नंबर-18 ने तहरीर सौंप कर बताया था कि बीती 11 मई को अज्ञात चोर ने घर में घुसकर अलमारी में रखे जेवरात दो कान के बुंदे, मांग टीका, …

हल्द्वानी,अमृत विचार। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने घर में घुसकर जेवरात, मोबाइल व नगदी उड़ाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार सुल्तान निवासी लाइन नंबर-18 ने तहरीर सौंप कर बताया था कि बीती 11 मई को अज्ञात चोर ने घर में घुसकर अलमारी में रखे जेवरात दो कान के बुंदे, मांग टीका, चूड़ी का सेट, तीन हजार रुपये की नगदी, मोबाइल चोरी कर लिया है। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

इधर, थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार की देर रात करीब 11:15 बजे गौला बाइपास स्थित स्लाटर हाउस से एक युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम फरदीन निवासी मोहम्मदी चौक इंद्रानगर बताया। पुलिस को उसके पास से चोरी हुए जेवरात, मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस टीम में बनभूलपुरा एसओ नीरज भाकुनी, एसआई सादिक हुसैन, कांस्टेबल इमदाद हुसैन व सुरेंद्र सिंह शामिल रहे।

संबंधित समाचार