शाहजहांपुर: बाइकों की भिड़त में बेटे की मौत, मां घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, शाहजहांपुर। कांट क्षेत्र में शाहजहांपुर-जलालाबाद मार्ग पर गुरूवार शाम दो बाइकों की भिड़त हो गई। जिसमें रोजा के गांव चक भिटारा निवासी बेटे की मौत हो गई, मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायल को मेडिकल कालेज में …

अमृत विचार, शाहजहांपुर। कांट क्षेत्र में शाहजहांपुर-जलालाबाद मार्ग पर गुरूवार शाम दो बाइकों की भिड़त हो गई। जिसमें रोजा के गांव चक भिटारा निवासी बेटे की मौत हो गई, मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।

चक भिटारा निवासी संदीप (23) मां गुड्डी को लेकर गुरूवार शाम मिर्जापुर बुआ के घर बाइक से शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। कांट क्षेत्र में शाहजहांपुर-जलालाबाद मार्ग पर हिंदुस्तान ढ़ाबा के पास पहुंचे पर जलालाबाद की ओर से आ रही बाइक से उसकी बाइक की भिड़त हो गई।

इस हादसे में संदीप व मां गुड्डी बुरी तरह से घायल हो गई। हादसे को देख आसपास के लोग पहुंचे, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस के जरिए परिजनों को खबर मिली जो आनन-फानन में घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को मेडिकल कालेज पहुंचाया, वहां डाक्टरों ने चेकअप के दौरान संदीप को मृत घोषित का दिया।

जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। तभी अस्तपाल स्टफ ने शव को मॉरचरी में रखवाया, गुरूवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

छह माह पहले हुई थी शादी
संदीप की शादी छह माह पहले मोहम्मदी के गांव शंकरपुर निवासी गीता के साथ हुई थी। संदीप पिता काशीराम के साथ खेती बाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत से पत्नी गीता का रो रो कर हाल बेहाल है।

इसे भी पढ़ें- शाहजहांपुर: महिला प्रधानाध्यापिका से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो

संबंधित समाचार