चोरी की 21 बाइक के साथ 17 वाहन चोर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान पुलिस ने प्रदेश के भरतपुर जिले में चोरी की 21 बाइक जब्त कर 17 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी । भरतपुर के पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने शनिवार को यहां एक बयान में बताया कि वाहन चेकिंग एवं वाहन सत्यापन के लिए चलाए जा …

जयपुर। राजस्थान पुलिस ने प्रदेश के भरतपुर जिले में चोरी की 21 बाइक जब्त कर 17 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी । भरतपुर के पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने शनिवार को यहां एक बयान में बताया कि वाहन चेकिंग एवं वाहन सत्यापन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। इसके तहत पहाड़ी थाना पुलिस ने छह मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी सुरेन्द्र, सब्बीर मेव, बाजिद, लखपत, शाहिद व शाहरूख को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि इसी तरह जुरहरा थाना पुलिस में 11 बाइक जब्त कर सात आरोपियों जैकम मेव, मुकेश, लेखराज जाटव, मुफीद मेव, आसिक, मौहम्मद कैफ, अनिल जाटव, जावेद, हसीन, यूसुफ कुरेशी तथा मन्नान को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि चार मोटरसाइकिल चोरी की होने के संदेह में भादंप्रसं की धारा 102 के तहत जब्त की गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से पांच हरियाणा राज्य के नूंह मेवात इलाके से हैं।

ये भी पढ़ें- अमृतसर: गुरु नानकदेव अस्पताल में लगी भीषण आग, मरीजों को निकाला गया बाहर

 

 

संबंधित समाचार