लखनऊ: नगर निगम की टीम पर हमला करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। इन्दिरा नगर के भूतनाथ मार्केट में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम टीम पर हमला बोलने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। वहीं करीब 20 से अधिक लोगों की तलाश में जुट गई है। इन सभी पर नगर निगम की टीम पर हमला करने का आरोप लगा है। दरअसल, बीते शुक्रवार को …

लखनऊ। इन्दिरा नगर के भूतनाथ मार्केट में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम टीम पर हमला बोलने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। वहीं करीब 20 से अधिक लोगों की तलाश में जुट गई है। इन सभी पर नगर निगम की टीम पर हमला करने का आरोप लगा है।

दरअसल, बीते शुक्रवार को नगर निगम की टीम भूतनाथ मार्केट में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी, इसी दौरान पटरी दुकानदारों ने रमन दुबे के इशारे पर नगर निगम की टीम पर हमला बोल दिया था, जब इस बात की जानकारी नगर निगम के आला अधिकारियों को हुयी तो वह भी मौके पर पहुंच गये और उन्होंने पटरी दुकानदारों को समझाने की कोशिश की।

लेकिन बात सुनने की बजाय रमन दुबे व उसके गुर्गो ने नगर निगम के कर अधिकारी को ही मारने के लिए दौड़ा लिया, बीच बचाव करने पहुंये स्थानीय लोगों को भी इन लोगों ने नहीं बख्शा, 40 से 50 की संख्या में समुह बनाकर पटरी दुकानदारों ने स्थानीय व्यापारियों को अपना निशाना बना लिया।

व्यापारियों ने खोला मोर्चा तब जागी पुलिस

नगर निगम की टीम पर हमला होने के बाद जब पटरी दुकानदारों ने मार्केट के व्यापारियों पर हमला बोला,उसके बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी फैल गयी। इस दौरान राहगीरों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है नगर निगम के कर्मचारियों व भूतनाथ मार्केट के व्यापारियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित रमन दुबे व सतीश सोनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की माने तो फरार चल रहे अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: पुलिस ने खड़े किये हाथ, भूतनाथ पर अतिक्रमण हटाने नहीं पहुंची नगर निगम की टीम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता