हल्द्वानी: संदिग्ध हालात में युवक ने जहर खाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक युवक ने संदिग्ध हालात में घर में जहर खा लिया गया। उसे सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। गोविंदपुर चोरगलिया निवासी वरुण कुमार बहुगुणा (27) पुत्र परमानंद बहुगुणा ने बीते शुक्रवार की शाम को जहर खा लिया। परिजनों ने बताया कि घटना के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक युवक ने संदिग्ध हालात में घर में जहर खा लिया गया। उसे सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। गोविंदपुर चोरगलिया निवासी वरुण कुमार बहुगुणा (27) पुत्र परमानंद बहुगुणा ने बीते शुक्रवार की शाम को जहर खा लिया।

परिजनों ने बताया कि घटना के समय सभी लोग घर पर थे और घर में ऐसी कोई बात भी नहीं हुई कि वह ऐसा घातक कदम उठाता। वरुण कमरे में गया और जब कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ी तो आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां रात करीब डेढ़ बजे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

संबंधित समाचार